मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पर्वतारोही याशी जैन को 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद की घोषणा

5
(3)
375

माउंट एवरेस्ट फतेह के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पर्वतारोही याशी जैन को शुभकामनाएं प्रदान की

5 लाख रूपए की आर्थिक मदद की घोषणा की

रायपुर 31 मार्च 2023: रायगढ़ की पर्वतारोही याशी जैन को माउंट एवरेस्ट फतेह के लिए छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शुभकामनाएं प्रदान करते हुए प्रोत्साहन राशि के रूप में 5 लाख प्रदान करने की घोषणा की। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और प्रदेश का नाम देश में रौशन करने वाली याशी जैन

छत्तीसगढ़ की पहली बिटिआ, जिसने तीन महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगा संग बेटी बचाओ का परचम फहराया है। याशी जैन ने 14 फरवरी, 2023 (दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी) पर माउंट अकंकागुआ (6961 मी) पर फतह किया। 2 अक्टूबर, 2022 को माउंट किलिमंजारो (5896 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की यह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है माउंट एवरेस्ट के दौरान अभियान 2021 मे कैंप -4 (8000 मी) तक पहुँची। जनवरी 2021 में लोबुचे ईस्ट पीक (6119 मी) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। जनवरी 2020 में आईलैंड पीक नेपाल (6189 मी) पर

सफलतापूर्वक चढ़ाई की। 2019 में माउंट एल्ब्रस (5642 मी, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी। 2018 में हिमालयी क्षेत्र में माऊंट जोगिन 3 चोटी 6116 मी. पर सफलता प्राप्त करने के पश्चात अब वह 1 अप्रैल 2023 को माउंट एवरेस्ट फतह करने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण जैन एवं याशी के माता पिता अखिलेश जैन एवं अलका जैन जी उपस्थित रहीं।

प्रवीण जैन
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

About Author

Connect with Me:

Leave a Reply