“कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह 20 अगस्त 2020

5
(2)
6,373

“कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” खेल जगत को प्रोत्साहन के साथ झीरम घाटी के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि: प्रवीण जैन

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती व खेल दिवस के अवसर पर 20 अगस्त 2020 दिन गुरुवार को राजीव भवन रायपुर में प्रातः 10 बजे से प्रदेश के खेल जगत को कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

राजीव जयंती पर खेल जगत को दिया जायेगा “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान”

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती व खेल दिवस के अवसर पर झीरमघाटी के शहीदों के नाम से खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व निर्णायकों को विभिन्न श्रेणियों में Congress Sports Talent Award दिया जायेगा।

Online Application Form यहां क्लिक करें👇

Congress Sports Talent Award

उपरोक्त लिंक में उम्मीदवार आवेदन, पूर्ण पता, कॉन्टेक्ट,  उपलब्धियां व उपलब्धि सम्बन्धी 3 शीर्ष प्रमाणपत्र भेज देंवें। नामांकन 01 जुलाई से 10 अगस्त 2020 तक ही स्वीकार्य हैं।


ज्ञात हो विगत वर्ष 110 खेलों में 1552 मैडलिस्ट खिलाड़ियों को सम्मानित कर खेल कांग्रेस ने विश्वकीर्तिमान बनाया था।


🏆🥇🥈🥉🏅🎖️🏵️🎗️💎⚜️
नोट:- यदि 20 अगस्त के लिए हमें समारोह हेतु प्रशासनिक स्वीकृति नही मिलती है तो 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर सभी श्रेणियों में चयनित प्रतिभागियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

संपर्क:

पीयूष डागा 7415450000, मनोज बोथरा 9300377771, इमरान खान 8878686000, निर्मल सिंह 9131920211, निर्मल जैन 9424219058, अपने जिलों के लिए हमारे प्रभारियों से संपर्क करें।

अधि. प्रवीण जैन
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्पोर्ट्स सेल एवं टीम 7771001701

 

 

 

 

नीचे विगत वर्ष के नियम दिए गए हैं, जिस आधार पर इस वर्ष भी आयोजन संपादित होगा👇

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया है कि गत वर्ष से प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल द्वारा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित करना प्रारम्भ किया है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वर्ष 2018-19 के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को प्रदान किये जाएंगे, जिसे विभिन्न श्रेणी में विभाजित किया गया है।

कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद श्रीमती इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया हो या अधिकृत अंतराष्टीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो।
इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद राजीव गांधी पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा, जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो या अधिकृत अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो।
सीनियर वर्ग के राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को शहीद नंद कुमार पटेल सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
प्रशिक्षकों, निर्णायकों को शहीद विद्याचरण शुक्ल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

खेल से जुड़े 55 वर्ष से अधिक उम्र के अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, उन्हें शहीद महेंद्र कर्मा खेल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
प्रदेश स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शहीद उदय मुदलियार खेल पुरस्कार व जिला स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को शहीद योगेंद्र शर्मा पुरस्कार दिया जायेगा।
इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त दल को सर्वोच्च पुरस्कार के रूप में मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार प्रदान कर समानित किया जायेगा।
इसी कड़ी में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने झीरमघाटी में शहीद वीरों को सच्ची श्रद्दांजलि अर्पित करने सान्त्वना पुरस्कार के रूप में भी कई पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। खेल पत्रकारों के लिए भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश खेल के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है, प्रदेश के खिलाड़ी दुनिया भर में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहें है, किंतु कई बार तकनीकी जानकारी के अभाव में ये खिलाड़ी अपना बेहतर परफॉर्मेंस नही कर पाते, कई बार चोटिल होकर अपना खेल कैरियर समाप्त कर देते हैं। कुछ खिलाड़ी जाने अनजाने में अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए कई ऐसी निषेध दवाओं व मादक वस्तुओं का सेवन करते हैं जिससे वे अपने शरीर का तो नुकसान करते हैं साथ ही डोपिंग में फंसकर अपना खेल कैरियर चौपट कर देते हैं, इस वजह से राज्य का नाम भी खराब हो सकता है। प्रदेश के सभी वर्गों के खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकि जानकारियां, जन जागरूकता और प्रशिक्षण की आवश्यकता है जिससे खिलाड़ी प्रदेश के लिए अधिक बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस संदर्भ में प्रदेश भर में स्पोर्ट्स साइंस, एन्टी डोपिंग एवं फिजिकल एजुकेशन पर सेमिनार आयोजित कर प्रदेश के सभी खेल संघ, व्यायाम शिक्षकों, स्पोर्ट्स ऑफिसर्स, खेल प्रशिक्षकों, राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय खिलाड़ीयों, प्रदेश के नवोदित खिलाड़ीयों व समस्त खेल जगत को शामिल कर मान्यता प्राप्त अंतराष्ट्रीय-राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों व मोटिवेशनल स्पीकर्स के माध्यम से जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से खेल दिवस के अवसर पर दिनाँक 25 अगस्त 2019 को रायपुर में प्रदेश के समस्त जिलों के हजारों खिलाड़ियों को एकत्र कर उपरोक्त विषय पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

प्रवीण जैन ने बतलाया इस सम्मान समारोह के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश प्रभारी श्री पी एल पुनिया जी को पत्र देकर खेल दिवस के अवसर पर 25 अगस्त को आमंत्रित किया गया है, कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान के लिए 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट- praveenjain.in पर जाकर किया जा सकता है।
या इस लिंक को क्लिक करें ,,👇

ज्यादा जानकारी के लिए “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह के समन्वयकों से संपर्क करें

खेल दिवस के अवसर पर 25 अगस्त को कांग्रेस खेल सम्मान समारोह हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रवीण जैन ने 7 समन्वयकों की नियुक्ति की है:-

1, पीयूष डागा 7415450000,
2, इमरान खान 8878686000

3, मनोज बोथरा 7587799997

अधि. प्रवीण जैन
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल
7771001701

2018 में पहली बार कांग्रेस खेल सम्मान समारोह में 400 खिलाड़ियों को किया गया था सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्पोर्ट्स सेल के द्वारा रविवार 9 सितंबर 2018 में पहली बार राजीव भवन में प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिन्होंने खेल के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया उन खिलाड़ियों का सम्मान समारोह एवं चक दे इंडिया विषय पर खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कराया था।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र जी के पुत्र पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान अशोक कुमार ध्यानचंद्र, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री पी एल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस के मुखिया श्री भूपेश बघेल, श्रीमती करुणा शुक्ला, अन्तराष्ट्रीय मोटिवेशनल प्रशिक्षक शेखर जैन ने कार्यशाला को संबोधित कर विभिन्न खेल प्रेरक विषयों पर खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने प्रेरित किया आयोजक कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बतलाया कि यह सम्मान समारोह मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है इस सम्मान समारोह में प्रत्येक विधा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभिन्न श्रेणियों जिसमें सर्वोच्च पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार, शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार, शहीद राजीव गांधी खेल पुरस्कार, शहीद विद्याचरण शुक्ल खेल पुरस्कार, शहीद नंदकुमार पटेल खेल पुरस्कार शहीद महेंद्र कर्मा खेल पुरस्कार श्रेणी में लगभग 400 खिलाड़ियों को सम्मान व पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, धनेंद्र साहू, फूलो देवी नेताम, गिरीश देवांगन, इंदरचंद्र धाड़ीवाल, प्रेमचंद्र लुनावत, शैलेश नितिन त्रिवेदी, राजेश तिवारी, इजाज ढेबर, शबा अंजुम, श्रीमती गीता पंत, मृणाल चौबे, मुस्ताक अली प्रधान, आनंद टोप्पो, की उपस्थिति में निम्न लिखित पुरस्कार बांटे गए।

1, मेजर ध्यानचंद्र खेल पुरस्कार:
संजय शर्मा, सबा अंजुम, श्रीमती गीता पंत, आर. के मिश्रा, डी कौण्डिया, मृणाल चौबे, धरमवीर सिंह, मुस्ताक अली प्रधान,
2, शहीद श्रीमती इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार में 50 खिलाड़ियों को सम्मान
3, शहीद राजीव गांधी खेल पुरस्कार में 50 खिलाड़ियों को सम्मान
4, शहीद विद्याचरण शुक्ल खेल पुरस्कार 50 खिलाड़ियों को सम्मान

5, शहीद नंकुमार पटेल खेल पुरस्कार 50 खिलाड़ियों का सम्मान
6, शहीद महेन्द्रकर्मा खेल पुरस्कार 50 खिलाड़ियों का सम्मान अन्य खिलाड़ियों को कार्यशाला में उपस्थिति का प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
………………

प्रवीण जैन
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

About Author

Connect with Me:

Leave a Reply