400 खिलाड़ियों को अशोक ध्यानचंद्र ने किया सम्मानित

0
(0)
5,100

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्पोर्ट्स सेल के द्वारा रविवार 9 सितंबर को राजीव भवन में प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिन्होंने खेल के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया उन खिलाड़ियों का सम्मान समारोह एवं चक दे इंडिया विषय पर खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र जी के पुत्र पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान अशोक कुमार ध्यानचंद्र, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री पी एल पुनिया, श्रीमती करुणा शुक्ला, अन्तराष्ट्रीय मोटिवेशनल प्रशिक्षक शेखर जैन ने कार्यशाला को संबोधित कर विभिन्न खेल प्रेरक विषयों पर खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने प्रेरित किया आयोजक कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बतलाया कि यह सम्मान समारोह मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है इस सम्मान समारोह में प्रत्येक विधा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभिन्न श्रेणियों जिसमें सर्वोच्च पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार, शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार, शहीद राजीव गांधी खेल पुरस्कार, शहीद विद्याचरण शुक्ल खेल पुरस्कार, शहीद नंदकुमार पटेल खेल पुरस्कार शहीद महेंद्र कर्मा खेल पुरस्कार श्रेणी में लगभग 400 खिलाड़ियों को सम्मान व पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, धनेंद्र साहू, फूलो देवी नेताम, गिरीश देवांगन, इंदरचंद्र धाड़ीवाल, प्रेमचंद्र लुनावत, शैलेश नितिन त्रिवेदी, राजेश तिवारी, इजाज ढेबर, शबा अंजुम, श्रीमती गीता पंत, मृणाल चौबे, मुस्ताक अली प्रधान, आनंद टोप्पो, की उपस्थिति में निम्न लिखित पुरस्कार बांटे गए।
1, मेजर ध्यानचंद्र खेल पुरस्कार:
संजय शर्मा, सबा अंजुम, श्रीमती गीता पंत, आर. के मिश्रा, डी कौण्डिया, मृणाल चौबे, धरमवीर सिंह, मुस्ताक अली प्रधान,
2, शहीद श्रीमती इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार में 50 खिलाड़ियों को सम्मान
3, शहीद राजीव गांधी खेल पुरस्कार में 50 खिलाड़ियों को सम्मान
4, शहीद विद्याचरण शुक्ल खेल पुरस्कार 50 खिलाड़ियों को सम्मान
5, शहीद नंकुमार पटेल खेल पुरस्कार 50 खिलाड़ियों का सम्मान
6, शहीद महेन्द्रकर्मा खेल पुरस्कार 50 खिलाड़ियों का सम्मान अन्य खिलाड़ियों को कार्यशाला में उपस्थिति का प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
………………

प्रवीण जैन
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल 7771001701, 9406133701

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

About Author

Connect with Me:

Leave a Reply